Thursday, March 26, 2020

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के मौसम में आज रात तक मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जगहों पर होगी हल्की से मध्यम बारिश, मौसम होगा ठण्डा।

 मौसम पूर्वानुमान - 26  मार्च 2020 
----------------------------------------

उत्तर भारत के मौसम में फिर से एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है क्योकि एक मजबूत  सक्रिय  पश्चिमी विक्षोभ भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में आज से दस्तक दे रहा  है इस सिस्टम के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ हैइसके प्रभाव से आज सुबह  से ही आज राजस्थान के कई इलाको में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही  है, जबकि यह प्रणाली आज देर रात तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागो को प्रभावित करने लगेगा।   

जबकि कल 27 मार्च की सुबह तक इन गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जायेंगी और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अधिकतर भाग  व उत्तर  प्रदेश  के कुछ भागो  में बादलो के बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएँगी।  बारिश की इन गतिविधियों के चलते अगले 2 दिनों तक दिन के तापमान में भी कमी दर्ज की जायेगी जबकि फिर से तापमानं में महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी देखने  के लिए हमें और इंतजार करना पड़ सकता क्योकि 2 अप्रैल को एक और  पश्चिमी विच्छोभ दस्तक देते दिखाई दे रहा। 

साथ में ही उत्तर भारत के पहाड़ी इलाको, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख , हिमाचल  प्रदेश और उत्तराखंड  में भी आज  शाम से बारिश और बर्फ़बारी का एक छोटा  दौर शुरू होने वाला है जोकि आज शाम  से शुरू होकर अगले 28 मार्च की सुबह तक जारी रह सकता है।  पहाड़ी राज्यों में 3000 मीटर या उससे ऊँचाई वाले  इलाको में बर्फबारी का अनुमान है।    







राज्यवार मौसम पूर्वानुमान:

पंजाब: पूरे पंजाब के मुख्यत जगहों पर (पंजाब के प्रमुख जगहों  राजधानी अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा, पटियाला, लुधियाना, भटिंडा  मनसा, संगरूर, होशियारपुर और आसपास के क्षेत्रों ) में आज शाम से ही बादलो की दस्तक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कल  सुबह   ही हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधिया देखने को मिलेंगी जो  की पूरे दिन  तक बनी रह  सकती है जबकि इसी दौरान  कुछ एक दो जगहों पर तेज  बारिश  और ओलावृष्टि की गतिविधिया भी देखी  जा सकती है। जबकि 28  मार्च से  राज्य में  गतिवधियां कम देखी जाएँगी और मौसम साफ होने लगेगा । 

हरियाणा और दिल्ली / एनसीआर:  हरियाणा के मुख्यत जगहों पर  (हरियाणा के प्रमुख जगहों जैसे फरीदाबाद, गुड़गांव, मानेसर, पलवल, रेवाड़ी, नारनौल, औरंगाबाद, रेवाड़ी, पटौदी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों ) और दिल्ली / एनसीआर  में  आज सुबह से बादलो की आवाजाही शुरू हो गयी है और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली है।  आज रात तक ये प्रणाली समूचे हरियाणा और दिल्ली/एनसीआर को प्रभावित करने लगेगा और हमें हल्की से मध्यम बारिश के एक से दो  दौर देखने को मिलेंगे जबकि कल सुबह 27  मार्च को   बारिश की गतिविधियों में इजाफा देखा जायेगा, और  कल दोपहर  तक गतिविधिया व्यापक हो जाएँगी और कई इलाको में तेज बारिश  भी देखी जा सकती है और इस दौरान  कुछ एक दो जगहों ओलावृष्टि की गतिविधिया भी देखी जा सकती है।

राजस्थान:  राजस्थान (श्रीगंगानगर, सूरतगढ़,  हनुमानगढ़, अजमेर, राजधानी जयपुर, अलवर, बीकानेर सीकर और  चूरू  और  उनके  आसपास के क्षेत्रों जैसे प्रमुख जगहों ) में आज सुबह से  ही हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधिया देखने को मिली है जो कल  सुबह  तक बनी रह  सकती है  जबकि इसी दौरान  कुछ एक दो जगहों पर तेज  बारिश  और की गतिविधिया भी देखी  जा सकती है। इस  प्रणाली का असर पश्चिमी राजस्थान में राज्य के अन्य भागो की जगहों की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। 

उत्तर प्रदेश: आज रात से प्रदेश  के अधिकतर भागो में बादलो की आवाजाही शुरू होते देखी  जाएगी  जबकि देर रात या कल सुबह 27 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागो  में हल्की बारिश देखने को मिली सकती है  मिलेंगी जो  कल शाम  तक बनी रह  सकती है  जबकि इसी दौरान  कुछ एक दो जगहों पर तेज  बारिश की गतिविधिया भी देखी जा सकती है। इस  प्रणाली का असर राज्य के पूर्वी भागो में  में राज्य के राज्य के पश्चिमी भागो के जगहों की अपेक्षा कम रहेगा और बारिश की संभावना कम रहेगी।   


जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड: यह  प्रणाली सभी चार हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा, आज रात  से ऊँची पहाड़ी इलाको में  हिमपात की गतिविधिया देेेेखी जाएंगी जबकि कल सुबह  से यह गतिविधिया व्यापक हो जाएँगी और  28  मार्च की सुबह  तक चारो क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश / बर्फबारी के साथ कुछ जगहों  भारी से बहुत भारी बारिश/बर्फ़बारी  के आसार हैं।  इस अवधि के दौरान 3 000  मीटर या उससे कम  ऊंचाई वाले इलाको में इस अवधि के रुक  रुक कर 28  मार्च की सुबह तक जम्मू, हिमाचल प्रदेश और  उत्तराखंड के मैदानी इलाको में मध्यम से भारी बारिश और  कश्मीर के श्रीनगर और बाकि मैदानी और पहाड़ी इलाको, धर्मशाला और  शिमला, मसूरी, नैनीताल, पिथौरागढ़  जैसे प्रमुख जगहों पर मध्यम  से भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड में  देहरादून,  हरिद्वार ,हल्द्वानी और रुद्रपुर जैसे  मैदानी इलाको  आज देर रात से 28  मार्च  की सुबह तक रुक-रुक के कई बार मध्यम  बारिश  संभावना है साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की गतिविधिया भी  मिलेंगी। पहाड़ी इलाके जो 300 मीटर या  उससे ऊपर है  जैसे लद्दाख, स्पीति, मनाली, नारकंडा, केदारनाथ, बद्रीनाथ, औली, गुलमर्ग  वहां इस दौरान मध्यम  से बहुत भारी हिमपात देखी  जाएगी। 



वैदर एंड क्लाइमेट ऑफ नॉर्थ इंडिया के लिए

सृजन कुमार गुप्ता
एडिटर 

No comments:

Post a Comment